छत्तीसगढ़ में राजधानी समेत कई जिलों में पारा पहुंचा 10 के नीचे, तापमान में गिरावट के साथ और बढ़ेगी ठंड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना […]



