छत्तीसगढ़ में पहली बार DG कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी 28 – 30 नवंबर तक रहेंगे प्रदेश के दौरे पर, गृहमंत्री अमित शाह और देशभर के डीजी रहेंगे मौजूद
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28, 29 और 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ में होने वाली DG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। उनके साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तीन दिन छत्तीसगढ़ में बिताएंगे। इसमें देश के सभी राज्यों के DG और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ये जानकारी देते हुए कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों में DG कॉन्फ्रेंस होती रहती है, मगर यह पहला मौका है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में मौजूद रहेंगे। इसमें नई योजनाओं के होने वाली प्रैक्टिसेज पर चर्चा होगी। इसके अलावा देशभर के विषय पर इंटीग्रेटेड तौर पर बातचीत होगी। इसके पहले 3 अक्टूबर को केंद्रीय […]



