Breaking IAS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासन सेवा के पांच अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अस्थायी रूप से प्रमुख पदस्थापना दी है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश के अनुसार ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इनका हुआ तबादला नम्रता जैन रायपुर की अपर कलेक्टर बनाईं गईं हेमंत नंदनवार होंगे महासमुंद, जिला पंचायत CEO मुकुंद ठाकुर होंगे सुकमा जिला पंचायत CEO नम्रता चौबे होंगी बीजापुर जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर होंगे गरियाबंद जिला पंचायत CEO

CG Transfer : राज्य सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 4 सहायक कलेक्टरों का ट्रांसफर

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के 4 अफसरों की पदस्थापना सूची जारी की है। सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण संपन्न करने तथा 25 जुलाई को कार्यमुक्त होने के बाद अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। सूची में 2023 बैच के आईएएस अनुपमा आनंद को सहायक कलेक्टर रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली महासमुंद भेजा गया हैं। आईएएस एम भार्गव को सहायक कलेक्टर दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ राजनांदगांव। आईएएस तन्मय खन्ना को सहायक कलेक्टर बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा कोरबा भेजा गया।