बिहार चुनाव परिणाम आते ही भाजपा ने उठाया बड़ा कदम,पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से किया निलंबित
पटना। बिहार चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व अधिकारी आर के सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद आर के सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। भाजपा ने एक पत्र के जरिए उनसे पूछा है कि उन्हें पार्टी से क्यों न निष्कासित किया जाए? आरके सिंह को फिलहाल पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। पार्टी ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि सिंह की लगातार विवादित और पार्टी-लाइन से परे की गई बयानबाजी को देखते हुए यह कार्रवाई […]



