मुंबई से जोधपुर रवाना हुई Air India की फ्लाइट अचानक लौटी वापस, मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
नई दिल्ली। शुक्रवार को मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI645 में कुछ दिक्कत आने के कारण उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके बाद परिचालन संबंधी समस्या सामने आई। इसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। उन्होंने बताया कि कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस लैंड कराया। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कुछ दिनों पहले एक और वीडिया मुंबई एयरपोर्ट […]



