सीएम हाउस में फिर से शुरू होगा जनदर्शन, 13 नवंबर से मुख्यमंत्री सुनेंगे जनता की समस्याएं

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय एक बार हाउस में जनदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। जन समस्याओं के निराकरण का यह पाक्षिक कार्यक्रम अप्रैल म‌ई में सुराज अभियान शुरू होने के बाद से स्थगित किया गया था। इसके बाद इसकी दोबारा शुरूआत 13 नवंबर से होने की खबर है। इसे लेकर सीएम सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री साय एक बार फिर से अपने हाउस में जनता से सीधे मुलाकात करेंगे। संगठन की व्यवस्था अनुसार कैबिनेट के सभी मंत्रियों की भी पिछले माह ठाकरे परिसर में बैठक शुरू की थी। जो राज्योत्सव और बिहार चुनाव की वजह से फिलहाल स्थगित है।

सीएम हाउस में मनेगा हरेली तिहार : कृषि यंत्रों का पूजन, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे विविध आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र

  ० हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक उल्लास के साथ होगा विशेष आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार इस वर्ष 24 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है। पारंपरिक तोरण, हरियाली से सजे द्वार और ग्रामीण शिल्प कला से समृद्ध इस वातावरण में हरेली की वास्तविक आत्मा […]