Ajay Devgn News: अभिनेता अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC का बुलडोजर, अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई; सैलून-स्पा खोलने की योजना का हो रहा था विरोध

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कार्रवाई की है। निगम की टीम ने बंगले के अंदर किए गए अनधिकृत निर्माण को बुलडोजर से तोड़ दिया। यह कार्रवाई कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित करीब 7,802 वर्ग फुट के बंगले में बिना जरूरी मंजूरी के किए जा रहे बदलावों को लेकर की गई। इस बंगले को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए लीज पर दिए जाने और यहां सैलून-स्पा खोलने की योजना को लेकर भी विवाद चल रहा था। BMC ने पहले भेजा था नोटिस बीएमसी के अनुसार, बंगले के अंदर सिपोरेक्स ब्लॉक का […]