MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर बनकर संभालेंगे नई जिम्मेदारी; 2027 से दिखेगा नया अंदाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के IPL करियर का एक यादगार अध्याय समाप्त हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका रिश्ता खत्म नहीं होगा। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2027 से टीम का मेंटर नियुक्त किया है। अब तक मैदान पर अपने फैसलों और कप्तानी से टीम को जीत दिलाने वाले धोनी नई भूमिका में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे। धोनी का यह फैसला CSK के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। पांच बार टीम को IPL चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान अब […]