अरपा-भैंसाझार परियोजना में ₹27 करोड़ मुआवजा घोटाले की फिर होगी जांच, 11 तत्कालीन SDM के फैसले जांच के दायरे में

  बिलासपुर। अरपा-भैंसाझार सिंचाई परियोजना में भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। परियोजना से जुड़े दस्तावेजों की जांच में तत्कालीन 11 एसडीएम द्वारा नियमों के विपरीत मुआवजा स्वीकृत किए जाने के संकेत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 27 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद संभागायुक्त ने मामले की दोबारा जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। चार सदस्यीय समिति करेगी दोबारा जांच संभागायुक्त के निर्देश पर गठित समिति की अध्यक्षता अपर कलेक्टर करेंगे। समिति में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति को 15 दिनों […]