आज का पंचांग 20 नवंबर 2026: हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत और तुलसी विवाह का शुभ संयोग, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज हरि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत (स्मार्त), तुलसी विवाह और भीष्म पंचक का प्रारंभ है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल। आज की तिथि और नक्षत्र आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, फिर रेवती नक्षत्र लग जाएगा। वज्र योग अगले दिन […]