आज का राशिफल 21 अप्रैल : मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को अनुशासन और रचनात्मकता का फायदा मिलेगा, जाने अपना भविष्यफल
मेष राशि: मानसिक बदलावों से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे आज दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके तीसरे भाव को सक्रिय कर देंगे, जिससे आपके साहस और बातचीत की कला में गजब का निखार आएगा। देखा जाए तो प्रथम भाव में उच्च के सूर्यदेव आपका आत्मविश्वास ऊंचा रखेंगे, लेकिन बारहवें भाव में नीच के बुधदेव और मंगल-शनि की युति मानसिक चिंताएं बढ़ा सकती है। फिजूलखर्ची से बचना आज बहुत जरूरी है। शुक्रदेव आपके धन भाव को मजबूती दे रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। करियर के मामले में किसी भी शॉर्टकट से बचें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। शाम का समय पार्टनर के साथ खुलकर बात करने के लिए […]



