आज का राशिफल 28 अप्रैल : कर्क, सिंह और कन्या को करियर में मिलेगी नई पहचान, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि: आज आपके काम पर फोकस बढ़ेगा आज चंद्रदेव आपकी राशि से छठे भाव यानी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। इस वजह से आपका पूरा ध्यान काम, सेहत और अपनी जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने पर रहेगा। सूर्यदेव आपके लग्न भाव में काफी मजबूत स्थिति में हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं। हालांकि, बुधदेव का मीन राशि में नीच और अस्त होना बातचीत में थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है। बारहवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की युति मानसिक दबाव और अचानक होने वाले खर्चों को बढ़ा सकती है। शुक्रदेव दूसरे भाव में रहकर आपके फाइनेंस को मजबूती दे रहे हैं। करियर के मामले में आज […]