Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, बिक्री के साथ निर्माण और भंडारण पर भी प्रतिबंध

देहरादून। उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत इन उत्पादों की बिक्री ही नहीं, बल्कि निर्माण, भंडारण और वितरण पर भी रोक रहेगी। आदेश 13 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। 13 अक्टूबर से एक साल तक लागू रहेगा प्रतिबंध जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बन्धन) विनियम, 2011 के प्रावधानों के तहत लगाया गया है। […]