Raipur News: कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को जेल भेज दिया गया है। पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। पांच दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेशी कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने उन्हें पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में […]