कांकेर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का डम्प बरामद; हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को अहम कामयाबी मिली है. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प बरामद किया गया है. इसमें हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री मिली है. सुरक्षाबलों ने बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर ही नष्ट कर दिया. जंगल में सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डम्प जानकारी के मुताबिक, 16 नवंबर को जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल और पहाड़ी इलाके में सर्चिंग कर रही थी. इसी दौरान जवानों को […]