छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया आश्वासन

रायपुर। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में धान और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है। इस बीच आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने किसानों को राहत देने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान का आकलन अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। अनावरी रिपोर्ट से होगा फसल नुकसान का आकलन मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि चक्रवात अर्नब के असर से प्रदेश […]