कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्रेजेंस में एसईसीएल को प्रथम पुरस्कार
0 एसईसीएल की जनसंपर्क टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को भेंट की ट्रॉफी, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को दी बधाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘सोशल मीडिया प्रेजेंस’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास से जनसम्पर्क विभाग की पूरी टीम ने भेंट कर उन्हें पुरस्कार की ट्रॉफी प्रस्तुत की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने जनसंपर्क विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों एवं योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि […]



