क्रेडा ने अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

  रायपुर। भारत देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह क्रेडा में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अगुवानी भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष क्रेडा एवं राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई। परंपरा अनुसार माननीय अध्यक्ष महोदय ने ध्वजारोहण कर क्रेडा के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री सवन्नी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी इस वर्ष देश को विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने एवं एक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त ’’नया भारत’’ बनाने की […]

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं सीईओ राजेश सिंह राणा ने ली अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक

० प्रदेश में कार्यशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए क्रेडा प्रतिबद्ध रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नेतृत्व में सौर ऊर्जा योजनाओं क सफल क्रियान्वयन हेतु दिये गये दिशा-निर्देश पर भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष, क्रेडा एवं राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा ने “सुशासन तिहार 2025” के तहत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सभी प्रकरणों के निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में समस्त जिला एवं जोनल कार्यालयों के अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यभर में क्रेडा द्वारा संचालित योजनाओं विशेषतः जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट, सोलर पावर प्लांट तथा अन्य सौर ऊर्जा […]

क्रेडा ने विकसित किया स्वचालित रोबोटिक सोलर क्लीनर सिस्टम, अब सोलर संयंत्रों की सफाई होगी अधिक स्मार्ट और प्रभावी

रायपुर। राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने एक और उल्लेखनीय नवाचार किया है। क्रेडा द्वारा तैयार किया गया “रोबोटिक सोलर मॉड्यूल क्लीनर” अब सोलर संयंत्रों की नियमित सफाई का कार्य अत्याधुनिक तकनीक से करेगा। इस स्वदेशी रूप से विकसित रोबोटिक सिस्टम को प्रायोगिक रूप से दो स्थानों—क्रेडा के ऊर्जा शिक्षा उद्यान में स्थापित सोलर हाई मास्ट तथा ग्राम टेमरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत लगे सोलर ड्यूल पंप संयंत्र में लगाया गया है। इसका निरीक्षण स्वयं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा ने दिनांक 29.05.2025 को किया। जरूरत से उपजा नवाचार प्रदेश में अब तक […]

शासन के सुशासन तिहार अंतर्गत क्रेडा के समस्त सौर संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

रायपुर। राज्य में छत्तीसगढ़ शासन 8 अप्रैलसे 31 मई तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं विभिन्न शिविरों में उपस्थित होकर जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण कर रहे हैं। शासन द्वारा चलाये जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान में क्रेडा की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से क्रेडा के समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में क्रेडा द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं यथा सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन एवं सोलर हाई मास्ट इत्यादि की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों […]

क्रेडा-सीईओ ने सौर सुजला योजना की समीक्षा,कार्य में प्रगति लाने के दिये निर्देश

• कार्य प्रारम्भ ना करने वाली इकाइयों को आबंटित लक्ष्य होंगे निरस्त • उचित प्रगति वाली इकाइयों को होगा लक्ष्य हस्तांतरण रायपुर। क्रेडा द्वारा संचालित महत्वकांक्षी सौर सुजला योजना अंतर्गत प्रदेश में सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना की जा रही है। आज क्रेडा, प्रधान कार्यालय में योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा राजेश सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजनांतर्गत कार्यरत् समस्त स्थापनाकर्ता इकाई उपस्थित हुए। योजनांतर्गत कार्यों की इकाईवार समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा सभी इकाईयों को कार्य में तेजी लाने एवं ससमय कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये गये। प्रदेश के मुख्यमंत्री साय के दिशा-निर्देशानुसार […]

सुशासन तिहार के अंतर्गत क्रेडा सीईओ ने किया बस्तर दौरा : सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन के संयंत्रों की गुणवत्ता का किया परीक्षण “

० जिला कांकेर के ग्राम-झिपाटोला (चिनौरी), माकड़ी एवं अर्जूनी तथा जिला कोण्डागांव के ग्राम-भण्डारसिवनी, पिपरा एवं पतोड़ा के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद रायपुर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के […]

विष्णु के सुशासन मे क्रेडा में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय: अधिकारी-कर्मचारियों और क्लस्टर टेक्निशियन के बीच खुशी की लहर

० क्रेडा अध्यक्ष, ऊर्जा सचिव एवं सीईओ का जताया आभार रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग की बोर्ड मीटिंग मंत्रालय नया रायपुर में आयोजित की गई जहां विष्णु के सुशासन की झलक नजर आई छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग के अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी की अध्यक्षता एवं ऊर्जा सचिव , छत्तीसगढ़ शासन रोहित यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा एवं शासी निकाय के सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें क्रेडा विभाग में छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग की पदोन्नति नियम को लागू करने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही क्रेडा विभाग में क्लस्टर टेक्निशियन का यात्रा भत्ता रू 5 प्रति किलोमीटर करने का निर्णय लिया गया और भी […]

क्रेडा की पहल : कॉलेज छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण की दी गई जानकारी 

दुर्ग। सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण दिषा में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को संदीपनी एकेडमी, अछोटी, दुर्ग में क्रेडा द्वारा अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित हुए। क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा का महत्व बताते हुए उनके द्वारा क्रेन्द एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा अधारित योजनाएं जैसे की पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम-बायोगैस योजना पर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा […]