सुशासन तिहार 1 मई से 10 जून… सीएम साय व सरकार पहुंचेगी हर मोहल्ले-गांव-शहर तक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए “सुशासन तिहार-2026” कल शुक्रवार, 1 मई से शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 10 जून तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएम विष्णु देव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण ही सुशासन की आधारशिला है। सुशासन तिहार के दौरान सीएम साय, उनके मंत्री और अफसरों समेत पूरी सरकार मोहल्लों और गांवों तक पहुंचकर समस्याओं के तुरंत समाधान का प्रयास करेगी। अभियान के पूर्व चरण […]



