विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी का बड़ा कदम, गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज गिरफ्तारी देने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामला प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक कथित आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है। विवादित वीडियो को लेकर दर्ज हुई FIR दरअसल, हाल ही में अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। आरोप है कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के किरदारों को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया। वीडियो सामने […]



