गुरुकुल कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम, अतिथियों ने दिए सफलता और संस्कार के मंत्र
रायपुर। कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन के शुभारंभ के अवसर पर दीक्षारंभ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मौजूद रहीं। वहीं राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष श्री मदन तालेड़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मां सरस्वती की पूजा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण […]



