चंद्रशेखर जन्मशती पर विमर्श: “आज विचार पीछे और नेता आगे हैं”, वक्ताओं ने लोकतंत्र और समाजवाद की प्रासंगिकता पर की चर्चा

  रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जन्मशती के अवसर पर राजधानी रायपुर के विमतारा सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे विचारकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने चंद्रशेखर के व्यक्तित्व, विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रखर वक्ता, विद्वान राजनीतिज्ञ और जमीनी सरोकारों से जुड़े नेता के रूप में चंद्रशेखर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। ‘आज विचार पीछे और नेता आगे हैं’ चंद्रशेखर जन्मशती समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह ने कहा कि हर सवाल का स्वागत होना चाहिए। चंद्रशेखर असहमति और विमर्श के नेता […]