सिकासार बांध में 84.18% जलभराव, चार गेट खोले गए; 5,575 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पैरी नदी पर स्थित सिकासार बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। जल संसाधन विभाग बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रख रहा है। गुरुवार शाम 7 बजे की स्थिति में बांध का जलस्तर 1328.50 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसमें 167.37 मिलियन घन मीटर पानी का भंडारण है। यह बांध की कुल जलभराव क्षमता का 84.18 प्रतिशत है। चार गेट खोले गए, 5,575 क्यूसेक पानी की निकासी बांध में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को नियंत्रित करने के लिए कुल चार गेट खोले गए हैं। इनमें तीन गेट 3-3 फीट और एक […]



