छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: बिलासपुर और बस्तर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, तापमान में गिरावट
रायपुर। Chhattisgarh में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते-होते कई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। Bilaspur और Bastar जिले में तेज आंधी और गर्जना के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई। आंधी के कारण बिलासपुर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं Raipur में भी शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। बस्तर जिले के Jagdalpur और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। मौसम विभाग ने पहले […]



