CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, दक्षिणी जिलों में 4 दिन बारिश-वज्रपात का अलर्ट; रायपुर में गर्मी बरकरार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में नमी के असर से बारिश हो रही है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में सुबह हल्की ठंडक के बाद दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। राजधानी रायपुर में लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को यहां पारा 33.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? 18 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। दोपहर या शाम के समय […]



