Big News : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन! दुबई में पकड़ा गया फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू, भारत लाने की तैयारी तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आरोपी को वापस लाने के लिए ACB/EOW की विशेष टीम जल्द ही दुबई रवाना हो सकती है। 2023 से फरार था विकास अग्रवाल जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में आरोपी विकास अग्रवाल साल 2023 से फरार चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले उसकी दुबई में गिरफ्तारी हुई। अब यूएई सरकार के साथ समन्वय कर उसे भारत लाने की […]