CG Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में रसोई गैस को लेकर बवाल, कांग्रेस विधायकों का हंगामा… पूरा विपक्ष निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कमी से आम जनता और होटल संचालक परेशान हैं। इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव रखा, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। हंगामे के बीच कांग्रेस के सभी विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले पर जवाब देने की मांग की। इस दौरान भाजपा विधायक […]



