छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ़्तार तेज :IMD ने प्रदेश में आज से भारी बारिश का दिया अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पुरी तरह से सक्रीय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर ,सरगुजा ,बस्तर और दुर्ग संभाग समेत कई जिलों में 30 जून से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी के उत्तर भाग में अगले 24 घंटों में नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और बारिश को और तेज करेगा। झारखंड से छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार: मौसम विभाग ने रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग के लिए जारी किया अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 30 जून से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे के भीतर जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार में भारी बारिश दर्ज की गई, वहीं बाकी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में शनिवार रात से लेकर रविवार तक […]

छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता : बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की स्थापना की जाएगी, जहां 500 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर फिजिकल एवं […]

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों में जमकर हो रही बारिश,अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से जमकर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में भी बीती रात से जमकर बारिश हो रही है। रात भर से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं बीती रात से हो रही बारिश के चलते कई डेम और नहर उफान पर है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीगढ़ की राजधानी रायपुर और सरगुजा […]

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर

० वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना,32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं ० नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में,रेल सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की बढेंगी संभावनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से वर्ष 2030 तक प्रदेश में रेल नेटवर्क दोगुना […]

छत्तीसगढ़ के सांसद, विधायक और मंत्रियों के लिए भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, जेपी नड्डा,और अमित शाह करेंगे संबोधित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पहली बार एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे जबकि समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल के लिए बस्तर या मैनपाट को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में पार्टी जनप्रतिनिधियों को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, सिद्धांत और रीति-नीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुशासन, लोकसंवाद और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जाए, इस पर भी विशेष सत्र होंगे। प्रत्येक दिन अलग-अलग […]

छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ फर्जी शिकायत

रायपुर। हिन्दू जागृति समिति के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के राज्य समन्वयक सुनील घनवट ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके नाम का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ शिकायत की गई है। इस संबंध में उन्होंने 12 जून को पुणे के पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में शिकायत भी की है। विगत 29 अप्रैल को सुनील घनवट के हस्ताक्षर से आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और सुनील अग्रवाल द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग में भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई थी। श्री घनवट ने बयान में कहा कि भाजपा […]

छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव पी. दयानंद

० छत्तीसगढ़ में सामरिक एवं रणनीतिक खनिजों के दोहन पर तकनीकी सहित विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा ० निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण एक समृद्ध राज्य है, जहाँ 28 प्रकार के प्रमुख खनिज जैसे—कोयला, […]

छत्तीसगढ़ के 5 संभागों में यातायात के चालानी मामलों की सुनवाई के लिए शुरू होंगे वर्चुअल कोर्ट, उच्च न्यायालय ने लिया निर्णय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने यातायात के चालानी मामलों की सुनवाई को सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। पांचों संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत की जा रही है। इस व्यवस्था से वाहन चालकों को अब कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन माध्यम से ही चालान की जानकारी, सुनवाई और भुगतान संभव होगा। इस निर्णय से समय की बचत होगी और न्यायालय का भार भी कम होगा।

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ एक्टिव ,33 जिलों में यलो अलर्ट, अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के […]