छत्तीसगढ़ में अब शादी करने वाले दंपति के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना हुआ जरूरी,यहां करवा सकते है आप अपना पंजीयन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब शादियों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार जिन दंपती का विवाह 29 जनवरी 2016 के बाद हुआ है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के अंदर अनिवार्य रूप से विवाह पंजीयन कराना होगा। सरकार का उद्देश्य सरकार का इसके पीछे उद्देश्य यह है कि इससे फर्जी एवं दिखावटी शादियों पर रोक लग सकती है और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर नियंत्रण होगा और महिलाओं के कानूनी अधिकार मजबूत होंगें। आप विवाह का पंजीयन नगर निगम,नगर पालिका, जनपद पंचायत या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में ज्वैलरी दुकानों में मुंह ढकने पर ‘नो एंट्री : लूट की घटनाओं के बाद लिया गया सख्त फैसला

० बुर्का नकाब और हेलमेट पहनकर प्रवेश पर लगा प्रतिबंध ० छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने बुर्का, नाकाब के साथ दुकान में आने वालों की एंट्री बैन की रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब किसी भी सोने-चांदी की दुकान में बुर्का , नकाब या घूंघट ओढ़कर जाने वालों को एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। बैठक में यह भी तय किया गया है कि हेलमेट पहनकर आने वाले पुरुषों और महिलाओं को भी दुकान में एंट्री नहीं दी जाएगी। क्यों […]

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में शीतलहर की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की राहत में बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से निचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। वहीं मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और […]

छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

० रायपुर में आईपीएल आयोजन की पहल: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का विशेष आमंत्रण रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र […]

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी पर सियासी घमासान, दो साल में एक दर्जन से ज्यादा OSD और PA हटाए गए

रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सब कुछ पारदर्शी है तो बार-बार स्टाफ बदलने की जरूरत क्यों पड़ रही है, जरूर दाल में कुछ काला है। रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों मंत्रियों (Chattisgarh ministers) के निजी स्टाफ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी सरकार के करीब दो साल के कार्यकाल में अब तक एक दर्जन से अधिक ओएसडी (OSD) और पीए-पीएस (PA-PS) को पद से हटाया जा चुका है। ताजा मामला राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निजी स्टाफ से जुड़ा है, जहां अचानक कार्रवाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्रियों […]

छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, राजधानी में 8 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई इलाकों में कोहरा छाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है । अंबिकापुर समेत कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है। बात करें पेंड्रा की तो पेंड्रा और अमरकंटक इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड […]

छत्तीसगढ़ में जनवरी में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, पेंड्रा और अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री तक पहुंचा

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर के रूप में वापसी होगी. अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. ठंड का प्रकोप राज्य के उत्तरी के साथ मध्य हिस्से में होगा. इस दौरान कुछ इलाकों में गहरा धुंध और कोहरा छाने की उम्मीद भी है. पिछले तीन दिन से राज्य में आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव स न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो गई थी. विक्षोभ आगे बढ़ चुका है जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट होने और ठंड का दौर शुरू होने की उम्मीद है. मौसम […]

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व सामाजिक विकास को मजबूती प्रदान करने एसईसीएल ने किए ₹11.87 करोड़ के 4 सीएसआर एमओयू

  बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, प्रारंभिक बाल विकास तथा परियोजना-प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग ₹11.87 करोड़ की कुल लागत वाले विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर आज एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मार्गदर्शन में किए गए। स्वास्थ्य अवसंरचना सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य क्षेत्र में सीएसआर हस्तक्षेप के तहत, एसईसीएल द्वारा अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर आधारित एयर स्टेरिलाइजेशन तकनीक के माध्यम से प्रमुख शासकीय अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण, इनडोर एयर क्वालिटी एवं रोगी सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण […]

छत्तीसगढ़ की लोक नृत्य एवं लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का सफल समापन

  ० छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को समझने और अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रायपुर। छायाचित्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, सांस्कृतिक विविधता एवं परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश देने वाली लोक नृत्य एवं लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का सफल समापन हुआ। समापन अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सराहनीय प्रयास बताया तथा इस प्रकार के आयोजनों के लिए क्लाउड के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध भूमि […]

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : सीएम साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा […]