छत्तीसगढ़ की चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द, NCTE ने नियमानुसार जवाब देने पर की कार्रवाई
रायपुर। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द कर दी है। यह फैसला नोटिस के बावजूद जवाब न देने और नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण लिया गया है।जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी उन संस्थानों में शामिल है जिनकी मान्यता रद्द की गई है. यह कॉलेज लंबे समय से शैक्षणिक नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिस पर एनसीटीई ने पहले भी नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई. राजनांदगांव जिले की दो B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता भी रद्द की गई है। इनमें क्रांति दर्शन महाविद्यालय और श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय का नाम सामने आया […]


