छत्तीसगढ़ में GST विभाग की सख्ती ,बिलासपुर के बाद कोरबा-रायपुर में बड़ी रेड, जांच जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वस्तु एवं सेवा कर (GST) चोरी के मामलों पर स्टेट GST विभाग की सख्ती लगातार जारी है। हाल ही में बिलासपुर में तीन बड़े कोयला कारोबारियों के यहां छापेमार कार्रवाई के बाद अब विभाग ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में स्टेट GST की टीम ने आज कोरबा जिले में दो बड़े कोयला कारोबारियों और राजधानी रायपुर में एक बड़े कोयला कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान कारोबारियों के कार्यालय, गोदाम और अन्य व्यावसायिक परिसरों में दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, स्टेट GST टीम को आशंका है कि इन […]



