धमतरी में CRPF जवान ने की आत्महत्या, छुट्टी खत्म होने से पहले घर में फांसी पर लटका मिला शव
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छुट्टी पर घर आए CRPF के एक जवान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जवान का शव रविवार रात उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। CRPF की 28वीं बटालियन में तैनात था जवान मामला सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव का है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय डाकेश सोम के रूप में हुई है। वह कांकेर जिले के अंतागढ़ में CRPF की 28वीं बटालियन में पदस्थ था। […]



