Gadchiroli Naxal News: जंगल में जमीन के नीचे दबा था माओवादियों का हथियार-विस्फोटक डंप, पुलिस ने खोद निकाला; 6 हथियार समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद
गडचिरोली। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गडचिरोली पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया माओवादियों का हथियार और विस्फोटक डंप बरामद किया है। बरामद सामग्री में .303 रायफल समेत 6 अग्निशस्त्र, 10 BGL सेल, 21 जिंदा कारतूस, 7 डेटोनेटर और करीब 150 मीटर केबल वायर शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोपर्शी जंगल में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और विस्फोटक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार व विस्फोटक जमीन में छिपाकर रखे हैं। सूचना के आधार पर 6 अक्टूबर को एसपी एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष सर्च ऑपरेशन […]



