CG News: डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 50 हजार लोगों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आयोजन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन हुआ। युवा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों ने एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयोजकों के अनुसार, इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर सामूहिक श्रद्धा और आस्था का प्रदर्शन किया। […]