देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को: व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान
Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। पं. राकेश झा के अनुसार, छोटी-छोटी गलतियों से बचते […]



