Accident Breaking : ठाणे में भीषण सड़क हादसा,सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर में 9 की मौत, 3 घायल

  ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा ठाणे के मुरबाड इलाके के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। एक वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और मेडिकल टीम तुरंत […]