Accident Breaking : मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 7 की मौत

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के छह लोग और चालक सवार थे। सभी काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से फिसलकर गहरी खाई में […]

Accident Breaking : डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत; कई घायल

  फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा ममदोट ब्लॉक के जंगा वाला मोड़ के पास हुआ, जहां डेरा ब्यास जा रही श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप एक ट्राले से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था जलालाबाद से डेरा ब्यास के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जंगा वाला मोड़ के पास पिकअप और ट्राले के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि […]

Accident Breaking : ठाणे में भीषण सड़क हादसा,सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर में 9 की मौत, 3 घायल

  ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा ठाणे के मुरबाड इलाके के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। एक वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और मेडिकल टीम तुरंत […]

Accident Breaking राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और ट्रेलर की हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत; 12 घायल,मृतकों में दुधमुंहा शिशु भी शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। हादसे […]

Accident Breaking : राजधानी में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पर चढ़ा दी कार,स्विफ्ट ने 4 लोगों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत

रायपुर। शुक्रवार की सुबह राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दुर्घटना के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले। उनकी गाड़ी ने न केवल राहगीरों को रौंदा, बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते […]