डॉ. महंत ने कलेक्टर और एसपी से की चर्चा, मृतक/घायल परिवार को तत्काल सहायता राशि की मांग की

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ति जिला स्थित वेदांता प्लांट में हुई घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, और घायलों के शीघ्र ईलाज की बात कही है, परिजनों को ईश्वर इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, इस आसमायिक दुर्भाग्यजनक घटना में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने घटना की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की, अधिकारियों से घटना के कारणों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि, 0 […]