तमनार में महिला टीआई के कपड़े फाड़ने वाले मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों ने मुँह पर कालिख पोतकर निकाला जुलूस
रायगढ़। तमनार में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मियों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया और उसका का जुलूस निकाला। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी के मुंह पर कालिख पोती और जूते-चप्पलों का माला पहनाकर शहर के हेमू कालानी चौक से जुलूस निकाला और जमकर पटाखे फोड़कर पुलिस ने अपमान का जवाब दिया। जानें क्या था मामला जानकारी के अनुसार गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान को लेकर 8 दिसंबर 2025 को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। […]



