तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 विद्यार्थियों का चयन
० तीन वर्षों में 87 बच्चों ने हासिल की प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में जगह रायगढ़। तमनार क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के बच्चों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गारे पेलमा-3, गारे पेलमा-2 और पेलमा माइनिंग परियोजनाओं की सामाजिक सरोकार शाखा अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित अदाणी जवाहर नवोदय विद्यालय कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष कोचिंग सेंटर से कुल 39 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन हुआ है। यह सेंटर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। एकलव्य विद्यालय में 34, नवोदय में एक विद्यार्थी चयनित इस वर्ष […]



