दिल्ली के विवेक विहार में बड़ा हादसा, तीन साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में एक इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मलबे में दब गए थे छह लोग जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त इमारत के अंदर छह लोग मौजूद थे। अचानक इमारत गिरने से सभी लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बच्ची समेत दो लोगों ने तोड़ा दम सूचना मिलते ही पुलिस और कैट एंबुलेंस […]



