तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, साझा हितों पर हुई चर्चा
रायपुरः तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की. CM साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया. दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई इस मुलाकात में आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. आपसी सहयोग और संवाद पर दिया जोर मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस दौरान दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की […]



