दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया के जरिए आतंकी नेटवर्क में भर्ती होने का शक

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदिग्ध की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर रख रही थीं। पूछताछ के बाद उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भर्ती करने का शक सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश […]