CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली में पेश किया छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन, 130 देशों के प्रतिनिधियों के बीच निवेश आकर्षित करने पर जोर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ में शामिल हुए। इस वैश्विक आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद समिट में मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच राउंड टेबल चर्चा प्रस्तावित है। वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता का होगा प्रदर्शन इस समिट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन और राज्य में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से रखेंगे। उनका जोर छत्तीसगढ़ को पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने […]