पटवारी से RI पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार; 8 दिन की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच करते हुए ब्यूरो की टीम ने मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से 8 दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की गई है। जांच एजेंसी अब आरोपियों से पेपर लीक के नेटवर्क और इस पूरे खेल में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय वीर सिंह जाटव और 41 वर्षीय अरविंद जाटव के रूप में हुई है। […]