CG News: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही और तय समय-सीमा में काम पूरा नहीं करना दो ठेकेदार एजेंसियों को भारी पड़ गया है. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सख्त कार्रवाई करते हुए मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. दोनों एजेंसियों को कोरबा जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के आवासीय भवन निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में काम पूरा नहीं करने और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति के चलते यह कार्रवाई की गई है. 9 महीने में पूरा करना था निर्माण कार्य जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के तीन स्थानों पर आवासीय भवनों का निर्माण किया जाना […]



