कानपुर में खेतों में धड़ाम हुआ ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान, दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत; हादसे से मचा हड़कंप

  कानपुर। कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम भी मौके पर पहुंची और विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। तेज आवाज के साथ खेत में गिरा विमान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। विमान के गिरते ही आसपास के इलाके में […]