धमतरी में आसमानी आफत: गाज गिरने से 1 की मौत, 3 गंभीर; बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच गिरी बिजली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। उस वक्त इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर मौजूद लोगों के पास आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने […]



