CG Road Development: धमतरी में 101 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, 6 बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; गौरव पथ का भी होगा निर्माण
रायपुर। बरसात खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण और मरम्मत के कामों में तेजी आने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में सड़क विकास से जुड़े 6 बड़े कार्यों के लिए 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें पांच प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण और आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ निर्माण व सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। धमतरी की इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण लोक निर्माण […]



