नवा रायपुर में खुलेगा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ,केंद्रीय मंत्री अमित शाह रखेंगे आधारशिला

रायपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वह यहां नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी। डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि शाह बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के एक शिविर का भी दौरा करेंगे तथा अपने दौरे के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।शर्मा जिनके पास गृह विभाग भी है, ने संवाददाताओं को बताया कि शाह दो दिवसीय दौरे पर 22 जून (रविवार) को रायपुर पहुंचेंगे और नवा रायपुर में एनएफएसयू और राज्य फोरेंसिक लैब की आधारशिला […]

नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-हमारे युवाओं के पास अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा होगी रायपुर।छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेलों में भविष्य गढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को महानदी भवन, नया रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह अकादमी देश की श्रेष्ठ खेल संस्थाओं में से एक होगी, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रशिक्षण केंद्र और खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को […]